Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : देश में 125 दिनों बाद मिले सबसे कम मरीज,...

नई दिल्ली : देश में 125 दिनों बाद मिले सबसे कम मरीज, 24 घंटे में 30,093 नए केस, 374 की मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राहत की बात है कि कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गई हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं। ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 287 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,964 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण कुल 10,920 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी जारी है। कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में  30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या 125 दिनों बाद सबसे कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular