Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : देश में कोरोना का संकट बरकरार लेकिन नए मामलों...

नई दिल्ली : देश में कोरोना का संकट बरकरार लेकिन नए मामलों में गिरावट जारी

नई दिल्ली । भारत में कोरोना महामारी का संकट बरकरार है। हालांकि रोजोना सामने आने वाले नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो देश में 3.29 लाख नए मामले सामने आए हैं। बीते दिनों की तुलना में यह लगभग 37 हजार कम है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से लगातार ने मामलों में कमी देखी गई है। यह ट्रेंड थोड़ी सी राहत देने वाली है। आपको बता दें कि 3,29,379 मरीजों के साथ भारत में अब तक कोरोना के कुल मामले 2,29,91,927 हो चुके हैं। कोरोना के नए मामलों में गिरावट के अलावा एक्टिव केस में कमी भी राहत देने वाली है। देश में बीते 24 घंटे में 3,55,745 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 1,90,21,207 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी से मौत के आंकड़े में भी कमी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 3877 मरीजों की जान चली गई है। इसके साथ ही अब तक 2,50,025 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायररस के 37,236 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular