Friday, February 27, 2026
Homeखेलनई दिल्ली : तो हारने वाली टीम को भी स्वर्ण पदक मुकाबले...

नई दिल्ली : तो हारने वाली टीम को भी स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलने का अवसर मिलेगा

नई दिल्ली । 23 जुलाई से शुरु हो रहे टोक्यो ओलंपिक में अगर कोरोना महामारी के कारण हॉकी के फाइनल में पहुंची किसी टीम को बाहर होना पड़ता है तो सेमीफाइनल में उससे हारने वाली विरोधी टीम को स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। खेलों के विशिष्ट नियमों (एसएसआर) में यह चीज स्पष्ट की गयी है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय महासंघों (आईएफ) ने मिलकर यह एसएसआर बनाये हैं जो कोविड-19 के पॉजिटिव आने से पड़ने वाले असर और टूर्नामेंट के प्रारूप में इसके प्रबंधन को निर्धारित करने के लिए बनाए गए हैं।
इन नियमों के अनुसार, ‘हॉकी में टीम अगर कोविड-19 के कारण भाग नहीं ले पाती हैं तो वे ‘डिस्क्वालीफाई’ नहीं होंगी बल्कि उन्हें डीएनएस (शुरूआत नहीं कर पाईं) चिन्हित किया जाएगा। अगर नॉकआउट चरण में कोई टीम कोविड-19 के कारण हिस्सा नहीं ले पाती है तो उनकी हासिल की गई न्यूनतम रैंकिंग को सुरक्षित रखा जाएगा और समय के हिसाब को देखते हुए उनकी प्रतिद्वंद्वी अगले दौर में पहुंच जाएगी।’ इसके अनुसार, ‘अगर कोई टीम फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाती है तो कोविड-19 से प्रभावित होने वाली टीम द्वारा हारने वाली टीम को फाइनल में खेलने की अनुमति मिल जाएगी ।’

RELATED ARTICLES

Most Popular