Friday, February 27, 2026
Homeव्यापारनई दिल्ली : डीजल हुआ सस्ता पेट्रोल के रेट में 28 पैसे...

नई दिल्ली : डीजल हुआ सस्ता पेट्रोल के रेट में 28 पैसे तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल के रेट मेँ घरेलू तेल कंपनियों बदलाव किया है। देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम 18 पैसे प्रति लीटर तक जहां कम हुए हैं, वहीं पेट्रोल के दाम में 28 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, बांसवाड़ा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटूर, काकीनाडा, चिकमगलूर, शिवमोग्गा, हैदराबाद, लेह, इंफाल, कालाहांडी, सोपोर , बारामूला, पटना, सेलम, तिरुवनंतपुरम, मोहाली और दार्जिलिंग में पेट्रोल शतक लगाकर नाबाद है। जुलाई में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े तो डीजल के भाव में चार बार इजाफा हुआ है। जून 2021 में पेट्रोल और डीज़ल के भाव 16 दिन बढ़े थे। मई में भी 16 दिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए गए थे। खुदरा ईंधन की कीमतों में यह इजाफा 4 मई 2021 से शुरू हुआ। इसके पहले 5 राज्‍यों में चुनाव के बीच लगातार 18 दिन तक पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 4 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने देश के विभिन्न शहरों विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular