Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : उड़ान के वक्त हवा में विमान में आई खराबी...

नई दिल्ली : उड़ान के वक्त हवा में विमान में आई खराबी करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


नई दिल्ली । बहरीन से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान की गुरुवार सुबह आपातस्थिति में आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। विमान में 149 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान हवा में ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते सिग्नल मिलने में परेशानी हो रही थी। विमान के पायलट ने तुंरत इस संबंध में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी से संपर्क किया और तत्काल विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की सूचना दी। पायलट ने बड़ी ही सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को सावधानी के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। बाद में तमाम यात्रियों को विमान के क्रू मेंबर के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान के दौरान पायलट को विमान में तकनीकी दिक्कत (सिग्नल हाईड्रोलिक फेल) का पता चला था। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 149 यात्री व विमान के क्रेू मेंबर सुरक्षित हैं। विमान की तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। बहरीन से एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-940 गुरुवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। दिल्ली पहुंचने से पहले जब विमान हवा में था, तभी विमान के पायलट को विमान में कुछ तकनीकी खराबी का पता चला। जैसे ही विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की मांग का पता चला, तत्काल एक रनवे को विमान के लिए खाली करवाया गया। एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट के फायर टेंडर और एंबुलेंस की गाड़ियों को रनवे के पास तत्काल भेज दिया गया। सुबह करीब 8.05 बजे पायलट ने विमान को रनवे पर सुरक्षित लैंड करवा लिया। इसके बाद यात्रियों ने पायलट को धन्यवाद दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular