नालेज डेस्क
व्याकरण के नियमों के अंतर्गत इसका उत्तर इस प्रकार होगा। ‘नई’ और ‘नयी’ दोनों ही सही है, लेकिन दोनों शब्दों के प्रयोग में काफी अंतर होता है। अक्सर लोगों को यह दुविधा होती है कि इनमें किसका प्रयोग कहाँ किया जाए।
(यी) का प्रयोग : व्याकरण के नियम के अनुसार जो शब्द एकवचन या पुलिंग होता है और जिसके अंत में य, या आता है उसके स्त्रीलिंग शब्द को प्रयोग में लाया जाता है। जैसे “नया” पुलिंग है तो “नयी” लिखना सही होगा, न कि नई लिखना। और भी कई उदाहरण हैं। जैसे : गया-गयी, आया-आयी, खाया-खायी। ऐसा लिखना सही होगा। अगर हम इन्हीं शब्दों को इस प्रकार से लिखें तो गलत होगा। जैसे : गया-गई, आया-आई, खाया-खाई, आदि लिखेंगे तो यह व्याकरण की दृष्टि से गलत होगा।
(ई) का प्रयोग : “होना’ में क्रिया रूप में किया जाता है। जैसे हुआ-हुई। सिर्फ यही शब्द में क्रिया रूप का प्रयोग होता है। अब इसका एक उदाहरण देखिए, अगर हम “हुआ” जो एक पुलिंग शब्द है, उसके स्त्रीलिंग में “हुयी” शब्द लिखेंगे तो यह बोलने और लिखने दोनों में गलत होगा। इसके अलावा बहुत सारे शब्द हैं जिसके अंत में ‘ई’ आता है, वह संज्ञा या कर्ता के द्वारा प्रयोग में लाया जाता है। जब संज्ञा या कर्ता के साथ कोई क्रिया जुड़ जाती है। जैसे कढ़ाई, बुनाई, पढ़ाई, सिंचाई। एक उदाहरण के तौर पर हम यह कह सकते हैं कि “राम ने पढ़ाई की।“ राम कर्ता है और पढ़ना एक क्रिया है तो सही वाक्य यही होगा “राम ने पढ़ाई की।“ राम ने पढ़ायी की, यह गलत होगा। व्याकरण के नियमों के आधार पर हम शब्दों का प्रयोग करते हैं ।
