Thursday, March 26, 2026
Homeकानपुरनई जेल निर्माण के साथ जेलों में सुविधाओं का हो रहा इजाफा...

नई जेल निर्माण के साथ जेलों में सुविधाओं का हो रहा इजाफा : धर्मवीर प्रजापति

कानपुर(हि.स.)। जेल राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से सभी जेलों में त्योहार अच्छे से मनवाए जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र में व्रत करने वाले कैदियों के लिए खानपान की व्यवस्था की जा रही है। जिन जिलों में जेल नहीं है, वहां जेल का निर्माण करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आजादी के समय से पूर्व से जेलें बनी हुई हैं। उस समय जो परिस्थिति थी उसके अनुसार जेलें बनीं थीं। लेकिन अब जहां बैरेके हैं, वहां जेल बनवा रहे हैं। जहां जेल नहीं है, वहां जेलों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बंदियों को किसी समस्या से परेशान न होना पड़े।

मंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को कानपुर नगर पहुंचे धर्मवीर प्रजापति का गॉड ऑफ़ आनर के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद वह कानपुर जेल का निरिक्षण किए। महिला बंदियों के साथ निवासित बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जिला कारागार में नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क का उद्धाटन किया।

राम बहादुर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular