Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

– हजारों भक्तों ने खींचे जगन्नाथ जी का रथ

– उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं महापौर गणेश केसरवानी ने फोन से दी बधाई व शुभकामनाएं

प्रयागराज (हि.स.)। श्री जगन्नाथजी महोत्सव समिति ट्रस्ट प्रयागराज के तत्वावधान में परम्परागत चलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के नेतृत्व में निकाली गई।

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के पूर्व सनातन परम्परानुसार पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ को नंदी घोष रथ पर उनकी बहन देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र को रथ पर विराजित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी, ब्रह्मचारी महाराज धरानंद, महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, जय शिवसेना अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, कुमार नारायण, सतीश चंद्र केसरवानी, उमेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता अन्नू भैया, पूर्व विहिप संगठन महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, रईस चंद्र शुक्ला, विजय वैश्य, राजेश केसरवानी भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने महा आरती कर रथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ राजस्थानी रत्न जड़ित पोशाक एवं वृंदावन का रजत मोर मुकुट धारण किए अपने राजशाही दरबार के साथ नगर भ्रमण करते हुए भक्तों को अपने त्रैलोक्यमोहिनी स्वरूप का दर्शन दिए। रथयात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं महापौर गणेश केसरवानी बाहर होने के कारण फोन के माध्यम से रथ यात्रा के सभी पदाधिकारी को रथ यात्रा की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर हजारों भक्तों ने नीलांचल महाराज भगवान जगन्नाथ जी की जयकारा करते हुए उनका रथ खींचते हुए रथ यात्रा का निर्धारित मार्ग आर्य भवन जीरो रोड, अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला, जॉनसेनगंज, घंटाघर, लोकनाथ, चौक, बहादुरगंज, रामभवन, मुट्ठीगंज, हटिया, बलुआघाट, कटघर काशी राज नगर स्थित प्रयागेश्वर मंदिर तक पहुंचाया। जहां रथयात्रा का विश्राम किया गया और उसके निर्धारित मार्ग पर भक्तों द्वारा भगवान जगन्नाथजी का स्वागत अभिनंदन एवं आरती पूजन किया गया। यात्रा का संचालन त्रिलोकी केसरवानी ने किया।

रथयात्रा में जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, गीता गुप्ता, अनीता राज, प्रमोद जायसवाल, हैप्पी कसेरा, राम सजीवन, शुभम अग्रवाल, प्रबोध मानस, अरुण साहू, दिव्यांशु, रजत कसेरा, शोभित कसेरा, मोहित कुशवाहा, रामलाल गर्ग, सुनील टंडन, नेम यादव, अनूप मिश्रा, अनिल केसरवानी एवं हजारों की संख्या में भक्तगण नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular