Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधारदार हथियार से चौकीदार की निर्मम हत्या

धारदार हथियार से चौकीदार की निर्मम हत्या

बागपत (हि.स.)। पिलाना गांव के मत्स्य पालन फार्म हाउस के केयरटेकर की बंधक बनाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को बुधवार रात अंजाम दिया गया। घटना किसने और क्यों की, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी जांच की।

पिलाना गांव निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने छह माह पूर्व ही गांव में हिसावदा रोड पर मत्स्य पालन फार्म हाउस चालू किया है। इसकी देखरेख 50 वर्षीय सुभाष निवासी आगौता बुलंदशहर रखते थे। सुभाष से फार्म हाउस मालिक नरेंद्र विश्वकर्मा कि बुधवार रात 8:20 मोबाइल पर बात हुई थी। गुरुवार सुबह से शाम तक सुभाष का मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था। संपर्क न होने पर नरेंद्र विश्वकर्मा ने शाम करीब 5:00 बजे अपने परिचित अमित से सुभाष के बारे में जानकारी की। अमित ने अपने भतीजे किशोर सन्नी को मत्स्य पालन फार्म हाउस पर भेजा। दरवाजा बंद होने पर दीवार फांदकर सन्नी फार्म हाउस के दफ्तर में पहुंचा तो वहां पर सुभाष का शव खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके पैर रस्सी वह दुपट्टे से बंधे मिले। सन्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए।

सूचना पर सीओ अनुज मिश्र व सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने मौका मुआयना किया। सुभाष के चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से कई चोट के गहरे निशान हैं। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि सुभाष का शव कुछ पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular