Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान विक्रय के पैसे खाते में न आने से अन्नदाता परेशान, बढ़ी...

धान विक्रय के पैसे खाते में न आने से अन्नदाता परेशान, बढ़ी मुसीबत

मीरजापुर (हि.स.)। जिले के चुनार तहसील अंतर्गत जमालपुर क्षेत्र के मठना साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने के महीनों बाद भी बैंक खाते में पैसे न आने से किसान परेशान हैं। धान क्रय केंद्र एवं बैंक का चक्कर लगाकर अन्नदाता थक गए हैं।

मठना साधन सहकारी समिती धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने वाले 11 किसानों का रुपया अबतक उनके खाते में नहीं पहुंच पाया है। पिड़खिर निवासी किसान अंजू सिंह ने 23 नवंबर को 70 क्विंटल, मठना निवासी किसान गंगा देवी ने 23 नवंबर को 41 क्विंटल, भड़ेवल गांव निवासी किसान हेमवतीनंदन ने 14 दिसंबर को 20 क्विंटल, डोहरी निवासी अभिषेक सिंह ने 14 दिसंबर को 100 क्विंटल, पसही के अनिल ने 24 दिसंबर को 14 क्विंटल, मठना के चंद्रभानु ने 11 जनवरी को 14 क्विंटल, खेमईबरी के हीरा ने 17 जनवरी को 28 क्विंटल, सरैया की मीरा ने 23 दिसंबर को 100 क्विंटल, ढ़ेलवासपुर की रेखा देवी ने 12 जनवरी को 96 क्विंटल, हरिहरपुर के सुधाकर सिंह ने 12 दिसंबर को 26 क्विंटल एवं खेमईबरी की सुनीता ने 23 दिसंबर को 74 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर विक्रय किया था।धान तौल कराकर अंगूठा लगाने के बाद भी अब तक पैसे खाते में न आने से खेती किसानी के कार्य में किसानों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। अन्नदाताओं ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पैसे खाते में भेजे जाने की मांग की।

एडीओ कोऑपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने बताया कि किसान बैंक शाखा पहुंच कर अपने आधार को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से लिंक करा लें।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular