चित्रकूट (हि.स.)। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अगुवाई में सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर किसानों ने धान खरीद की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठकर भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलने की मांग की। जिलाधिकारी के सामने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए ज्ञापन दिया। धान खरीद के दो माह बीतने के बाद भी नई टोकन नीति का विरोध कर किसानों ने चिंता जताई। जिलाधिकारी ने किसानों से वायदा किया कि सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा, लेकिन शासन की मंशानुसार टोकन व्यवस्था सुचारू नही चल रही हैं। केंद्रों में बारदाना उठान को लेकर आए दिन केंद्र बन्द रहते हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि दस जनवरी तक किसानों की धान खरीद सुचारू नही हुई तो जिले के किसान 11 जनवरी को सैकड़ों ट्रेक्टर धान लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धान न बिकने पर धान की होली जलायेगे। जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय ने गौशाला में प्रतिदिन जानवरों के मरने व भूसे के नाम पर पैसो के बंदरबांट पर रोष जताया। जिले में खाद को लेकर भारी दिक्कत हो रही हैं। खाद माफियाओं के हौसले बुलंद है। कृषि अधिकारी से सांठगांठ कर ब्लेक में 300 से 400 रुपये बोरी किसानों को खाद बेंची जा रही हैं।
इस मौके पर विनय त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, तीरथ प्रसाद सिंह, राजकिशोर सिंह, उदयनारायण सिंह, हरबख्श सिंह, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह चौहान, बिनोद कुमार, राजकुमार पाण्डेय, नीलकंठ द्विवेदी, छोटे पिढिया, देव प्रताप फौजी, रमेश फौजी, सन्तगोपाल, छेदीलाल, बद्री सिंह, नरेश सिंह, नरेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
रतन
