Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान काटने जा रहे मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या

धान काटने जा रहे मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या

रायबरेली (हि.स.)। धान काटने जा रहे एक मजदूर की गुरुवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारा मौके से फ़रार हो गया। बताया जाता है कि हत्यारा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और आसपास के गांवों में घूमता रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है।

जगतपुर थाना क्षेत्र के चिचोली गांव निवासी गुलाम (60) पुत्र शेख रहीम धान काटने के लिए खेत जा रहा था। तभी बाबा स्वरूप दास कुटी उच्च प्राथमिक विद्यालय चिचौली के पास पहले से एक गांव का युवक बैठा था और अचानक गुलाम पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मजदूर दर्द से कराहने लगा। वहीं शोर शराबा सुनकर जब तक काफी ग्रामीण एकत्रित होते तब तक चाकू से हमला करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों द्वारा आनन-फानन जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो चुकी थी। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। जिसके तीन बेटे मोहम्मद राशिद मोहम्मद इरशाद व मोहम्मद दिलशाद तथा दो बेटियां हैं। मृतक के पुत्र मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि मानसिक रूप से बीमार युवक ने मजदूर के ऊपर हमला किया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular