Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान काटने गए दंपति की 13 वर्षीय लड़की की रस्सी से गला...

धान काटने गए दंपति की 13 वर्षीय लड़की की रस्सी से गला कसकर हत्या

– घर की रखवाली के लिए उसे अकेले छोड़ परिवार के सभी सदस्य चले गए थे खेत

– शरीर पर चोट के निशान हैं मौजूद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महराजगंज(हि.स.)। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा छह की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने वालों का पता नहीं चल सका है। हत्यारे ने लड़की के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या की है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी हैं।

जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का रहने वाला राजेश साहनी रानीपुर बगदुलरी गांव में मकान बनवा कर रहता है। घर पर ही अपने तेरह वर्षीय लड़की खुशी को घर पर अकेले छोड़कर धान की कटाई करवाने अपने साथ दोनों बच्चों दीपक व आदित्य और पत्नी को लेकर खेत चला गया था। इस दौरान लड़की से घर की रखवाली करने की हिदायत दे रखी थी।

बताया जा रहा है कि राजेश साहनी जब धान काटने के बाद दोपहर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा तब उसकी लड़की घर में मौजूद थी। फिर, इत्मीनान से खाना खाने के बाद वे सभी एक बार पुनः धान काटने चले गए लेकिन देर शाम (सूरज डूबने के बाद) को जब सभी वापस आए तब खुशी को जमीन पर पड़े मृत हालत में देखा। उसके बगल में रस्सी पडी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि य़ह वही रस्सी है जिससे उसका गला कसकर हत्या की गई थी।

इधर, सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular