कानपुर (हि.स.)। कानपुर हिंसा के बाद लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के धर्म के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में गुरूवार को काकादेव थाना पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि काकादेव इलाके में रहने वाले गौरव राजपूत ने विशेष समुदाय के ऊपर भड़काऊ बयानबाजी का पोस्ट फेसबुक पर डाला था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक की खोजबीन में जुट गई। आज वायरल पोस्ट मामले में आरोपित युवक को काकादेव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को जेल भेजते हुए कार्यवाही की जा रही है।
डीसीपी पश्चिम ने कहा कि सभी सोशल मीडिया साइट्स पर नजर रखी जा रही है, जैसे ही कोई विवादित और भड़काऊ पोस्ट किसी भी प्लेटफार्म पर डालेगा, उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सौहार्द व शांति कायम रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह अभद्र टिप्पणी को करने से बचे।
जानकारी के अनुसार, अभद्र टिप्पणी मामले में पकड़ा गया काकादेव निवासी गौरव एक यूट्यूब चैनल चलाता है।
महमूद/मोहित
