Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाएं गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाएं गिरफ्तार

जौनपुर(एजेंसी)। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में शनिवार को एक मकान में क्रिश्चियन धर्म के लोगों ने पूजा पाठ कराने का खेल कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान में करीब सैकड़ों महिलाएं जुटी हुई थी। आरोप है कि सभी धर्म परिवर्तन कराने की दीक्षा ले रही थी।
बजरंग दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह को इसकी सूचना मिली। सूचना की छानबीन करने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी टीम के साथ सुदनीपुर गांव पहुंचकर सियाराम मौर्या के मकान में हो रहे पूजा पाठ को देखा कि वैश्विक महामारी कोरोना में बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए एवं लॉकडाउन का उल्लंघन कर सैकड़ों महिलाओं के बीच पूजा पाठ कराने का खेल धड़ल्ले से जारी था। आशुतोष ने यह खेल रुकवाने का काफी प्रयास किया और वहां धर्म परिवर्तन करा रही दो वृद्ध महिलाओं से बात किया तो दोनों महिलाएं उन पर उल्टे भड़क उठी। जिस पर उन्होंने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से तीनों महिलाओं को अपने साथ थाने चलने की बात कही, तो उन्होंने थाने जाने से इनकार किया। जब पुलिस का दबाव पड़ा तो दोनों महिलाएं थाने चलने के लिए तैयार हुई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस एवं महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई करवाने की बात कोतवाल से कही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है महिलाएं वह काफी संख्या में मौजूद थी। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। धर्म परिवर्तन के मामले में भी गहनता से छानबीन की जा रही है। इस महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही धर्म परिवर्तन के मामले का भी पता लगाया जा रहा है। यदि मामला सही पाया जाता है तो महिलाओं पर धर्म परिवर्तन सम्बंधी धाराएं भी लगाई जाएंगी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त
Submitted By: Edited By: Vidyakant Mishra Published By: Vidyakant Mishra at Jul 25 2020 3:55PM

RELATED ARTICLES

Most Popular