Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्म के विरुद्ध बोलने वाले अधर्मी, जनता देगी उन्हें जवाब : संजय...

धर्म के विरुद्ध बोलने वाले अधर्मी, जनता देगी उन्हें जवाब : संजय निषाद

लखनऊ(हि.स.)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने रामचरितमानस पर लगातार विवादित बयान देने वालों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ऐसी राजनीति करने वालों को अधर्मी बताया है।

डॉ. संजय निषाद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर गुरुवार को लिखा कि ‘राजनीति के अंदर राजनीति होती है और कुछ पार्टियां राजनीति का शिकार। धर्म के विरुद्ध बोलने वाले अधर्मी हैं। जनता उन्हें जवाब अवश्य देगी।’ अपने ट्वीट में बिना किसी व्यक्ति व दल का नाम लिखे ही उन्होंने रामचरितमानस पर बयान देने वालों को नसीहत दी है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular