Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्मपाल सिंह ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

धर्मपाल सिंह ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2080 तथा चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकमंगल की कामना की है।

धर्मपाल सिंह ने ट्वीट किया कि चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं ..!! पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। उनका प्रार्थना मंत्र

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि भारतीय संस्कृति का यह नूतन संवत्सर आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और धन वैभव लेकर आए।

उपमुख्यमंत्री ने सामाजिक समभाव, एकता व लोक-कल्याण के भाव से परिपूर्ण तथा सिंधी समाज के इष्ट देव वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी (चेटीचंड पर्व) की जयंती की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular