Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्मपाल बने यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

धर्मपाल बने यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

-यूपी भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को पार्टी ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भारी फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उत्तर प्रदेश में अब प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को नियुक्त किया गया है।

धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहकर काम किए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश की सियासत के बारे में अच्छी जानकारी के साथ ही संगठन का लंबा अनुभव है। वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर को झारखंड का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular