Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्मपाल के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी...

धर्मपाल के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह समेत केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कर्मठ एवं कुशल संगठनकर्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। आपके नेतृत्व में संगठन नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धर्मपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा कि ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य और आपके मार्गदर्शन में संगठन के तीव्र विस्तार की कामना करती हूं।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लिखा कि सरल-सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठन शिल्पी धर्मपाल सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने धर्मपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular