Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधरती पुत्र के घर पैदा हुये ट्विटर पुत्र, जो करते है केबल...

धरती पुत्र के घर पैदा हुये ट्विटर पुत्र, जो करते है केबल ट्विट-केन्द्रीय मंत्री

फिरोजाबाद (हि.स.)। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये उन्हें ट्विटर पुत्र बताया है। उनका कहना है कि जव तीन माह चुनाव में शेष है तब वह साईकिल आदि यात्रा निकाल रहे है। इससे पहले वह आरामगाह में थे।

केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस पी सिंह बघेल फिरोजाबाद में महर्षि बाल्मीक की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। जहां वह मीड़िया से भी रूबरू हुये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना व किसानों को किसान सम्मान निधि व बीमा फसल योजना का लाभ दिया है। गैस व पेट्रोल डीजल के बढ़े हुये दाम है उन्हें भी कम करने के प्रयास किये जा रहे है।

इसके साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में राशन कार्ड़ धारकों को मुफ्त में अनाज भी उपलब्ध कराया है। तीनों कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे कृषि मंत्री व सरकार के लोग किसान नेताओं से बात कर रहे है लेकिन किसान नेता तीनों कानूनों को पहले वापस लेने की मांग करते है। यह सम्भव नही है कि क्योंकि जिन कानूनों को लोकसभा व राज्यसभा में पास किया गया है वह किसानों के हित में है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये कहा कि उनका यह कहना कि उत्तर प्रदेश में उनकी 400 सीटे आ रही है यह जिम्मेदार व्यक्ति का गैर जिम्मेदारान बयान है। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव देश के बड़े नेता है इसीलिये उन्हें धरती पुत्र के नाम पर जाना जाता है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि धरती पुत्र के घर में एक ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है जो केवल ट्विट करते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular