Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनधमाकेदार सांग 'फरले बाड़ तकियवा' हुआ वायरल

धमाकेदार सांग ‘फरले बाड़ तकियवा’ हुआ वायरल

मुंबई (हि.स.)। भोजपुरी फिल्मों में आवाज और अभिनय के दम पर पहचान बना चुके नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का नया गाना रिलीज हुआ है। नीलकमल और नीलम गिरी का नया धमाकेदार वीडियो सांग ‘फरले बाड़S तकियवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस सांग में एक बार फिर नीलम गिरी अपनी मोहक अदा का जादू चलाने में कामयाब रही हैं। नीलकमल सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। सांग में दोनों के बीच का प्यार बखूबी परवान चढ़ रहा है। ये एक रोमांटिक सांग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नीलकमल सिंह के गाए हुए इस गीत को नीलकमल सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि संगीत प्रियांशू सिंह का है। निर्देशक आर्यन देव हैं। डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडीटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular