Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधन्वंतरि जयंती पर अर्थ के साथ अच्छे स्वास्थ्य का लें संकल्प: योगी...

धन्वंतरि जयंती पर अर्थ के साथ अच्छे स्वास्थ्य का लें संकल्प: योगी आदित्यनाथ

-मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई 

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस इसी का द्योतक है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं। सर्वविदित है कि अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख एवं समृद्धि पायी जा सकती है। इसलिए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज निर्मित हो सके। 

RELATED ARTICLES

Most Popular