Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश धनरौल डैम से खोली जाएगी घाघर मेन कैनाल, पेयजल की शुरू होगी...

 धनरौल डैम से खोली जाएगी घाघर मेन कैनाल, पेयजल की शुरू होगी आपूर्ति

मीरजापुर(हि.स.)। फसलों की सिंचाई के लिए धनरौल डैम 17 अक्टूबर से घाघर मेन कैनाल खोली जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी से वार्ता की।

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर मड़िहान ब्रांच से हो कर जाने वाली घाघर मेन कैनाल में 17 अक्टूबर से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस बाबत केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से बात की।

उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह नहर किसानों की सिंचाई के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसी नहर से सिंचाई के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन 17 अक्टूबर से नहर में जल आपूर्ति का निर्णय लिया है।

गिरजा शंकर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular