Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन'द सिग्नेचर' से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक आया सामने

‘द सिग्नेचर’ से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक आया सामने

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 525 वीं फिल्म ‘द सिग्नेचर’ की शूटिंग खत्म कर ली है। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ साझा किया है।

फिल्म के इस फर्स्ट लुक में अनुपम बिलकुल साधारण नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में अनुपम साधारण सी शर्ट पैंट पहने हुए हैं। उन्होंने अपने एक हाथ से कंधे पर टंगा हुआ झोला पकड़ा हुआ है, तो वहीं उनके दूसरे हाथ में छाता है। उल्लेखनीय है कि ‘द सिग्नेचर’ में अनुपम खेर के साथ महिमा चौधरी , अभिनेता रणवीर शौरी, अन्नू कपूर और मनोज जोशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है । केसी बोकाडिया निर्मित फिल्म ‘द सिग्नेचर’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता गजेंद्र अहिरे ने किया हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular