Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनद लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के 20 साल पूरे होने पर अजय...

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के 20 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने शेयर किया ख़ूबसूरत नोट

फिल्म अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ ने आज अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेता सुशांत सिंह और डी संतोष भी अहम भूमिका में थे। फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है । अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा-’20 साल बाद भी, #द लीजेंडऑफभगतसिंह एक ऐसी फिल्म है, जिससे मैं जुड़कर गर्व महसूस करता हूं। इसमें जो भावना है वह मेरे और हर भारतीय के लिए हमेशा के लिए गर्व का विषय है। इस यादगार फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए आभारी हूं।जय हिन्द!’

7 जून, 2002 को रिलीज हुई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ देश के प्रति भक्ति का एक अनोखा जज्बा जगाती है। भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में भगत सिंह की भूमिका अभिनेता अजय देवगन ने निभाई थी। उनके साथ सुखदेव थापर की भूमिका में नजर आए सुशांत सिंह और शिवराम राजगुरु की भूमिका डी संतोष ने निभाई । राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular