Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजन 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुए विक्की कौशल!

 ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ से बाहर हुए विक्की कौशल!

बॉलीवुड में सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक विक्की कौशल इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे, लेकिन दर्शक अभी भी ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी और इसके बाद अभी तक कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल इस फिल्म से बाहर हो रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता और निर्देशक के बीच फिल्म की कास्ट को लेकर टकराव हो गया है। निर्देशक आदित्य धर विक्की को मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे, लेकिन निर्माताओं को यकीन नहीं है कि विक्की को कास्ट करने से फिल्म कमाई कर पाएगी।

द इम्मोर्टल अश्वत्थामा का पहला पोस्टर जनवरी, 2021 में अनावरण किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की द ग्रेट इंडियन फैमिली और लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करेंगे। इनके अलावा, अभिनेता सैम बहादुर में अभिनय करेंगे। इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular