Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो हजार रुपये के नोट बंद होने पर मायावती की आई प्रतिक्रिया

दो हजार रुपये के नोट बंद होने पर मायावती की आई प्रतिक्रिया

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोट बंद करने के एलान पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि करेन्सी व उसकी विश्व बाजार में कीमत का सम्बंध देश का हित व प्रतिष्ठा से जुड़ा होने के कारण इसमें जल्दी-जल्दी बदलाव करना जनहित को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इसीलिए ऐसा करने से पहले इसके प्रभाव व परिणाम पर समुचित अध्ययन जरूरी। सरकार इस पर जरूर ध्यान दे।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular