Saturday, March 14, 2026
Homeमनोरंजन दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म 'तू झूठी मैं...

 दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को होली और महिला दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। बॉलीवुड की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म कमाई के मामले में 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।

लव फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की कमाई की जानकारी दी गई है। पिछले कुछ दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 201 करोड़ रुपये बटोरे हैं। साथ ही फिल्म ने भारत में 161 करोड़ रुपये की कमाई की है। 11 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये बटोरे हैं। अब कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का निर्देशन लव रंजन ने किया है। इससे पहले उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा-2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की फिल्में कीं, जो पर्दे पर हिट रहीं। अब लव रंजन ने रणबीर और श्रद्धा की फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही किया है। रणबीर और श्रद्धा पहली बार पर्दे पर साथ नजर आये हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular