Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो साल बाद खुला तरणताल, बच्चे ले सकते हैं प्रवेश

दो साल बाद खुला तरणताल, बच्चे ले सकते हैं प्रवेश

लखनऊ (हि.स.)। तैरने का शौक रखने वाले बच्चों के लिए दो साल बाद बाल तरणताल खुल गया है। इससे बच्चे स्कूल के अवकाश का आनंद तरणताल में ले सकेंगे। इसके साथ उन्हें तैराकी सीखाने के लिए वहां प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने बुधवार को बताया कि कोरोना के कारण दो साल से तरणताल बंद था। खेल निदेशालय के आदेश पर इसे आज खोल दिया गया है। बुधवार को ही बच्चों ने इसका खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि चार से 10 वर्ष तक के बच्चे इस तरणताल में अभ्यास के लिए प्रवेश ले सकते हैं। यहां सुबह और शाम को प्रशिक्षण सत्र चलेगा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular