Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो वांछित ईनामिया अपराधी गिरफ्तार

दो वांछित ईनामिया अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर। विगत दिनों 6 अगस्त को पवारा थाना अन्तर्गत स्वर्ण व्यवसाय़ी की दुकान से लूट की घटना के दो वांछित अभियुक्त 25 हजार रुपये का ईनामिया दिलीप सिंह व दस हजार रुपये का ईनामिया नमन सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से लूट से सम्बन्धित गहने बरामद किया है। 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में पवारा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त दिलीप सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह व नमन सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी नईकोट पसहना थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को कुंवरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूर्व में घटना से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular