लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने अध्यक्षीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि लखनऊ में पहले भी बूथ की बैठकें होती थी लेकिन उन्होंने दो वर्षो में 19 सौ बूथों पर काम किया। प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गयी।
सपा के महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के सम्मान में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। इससे पहले सुशील दीक्षित ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। जिसका उन्होंने निर्वहन करते हुए सबसे पहले बूथों को मजबूत करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि बूथों की योजना बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के झंडों को लगवाया गया। जिससे यह सत्यापन हो सके कि बूथ पर आने वाले मतदाताओं का सपा को कितना समर्थन प्राप्त है। इसमें हमने पाया कि पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा में सर्वाधिक जनसमर्थन सपा के साथ है। इसके बाद उत्तर विधानसभा और बाद में लखनऊ पूर्व एवं कैण्ट में हमारी बढ़त है।
शहर क्षेत्र की पांच विधानसभाओं पर समजवादी पार्टी के उम्मीदवार लड़ाई लड़ते मिलेंगे। इस बार शहरी क्षेत्र में भी सायकिल जीतेगी और आम लोगों की जरुरतों पर काम किया जायेगा।
