Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दो रेस्टोरेंट में भीषण आग से लाखों का नुकसान

 दो रेस्टोरेंट में भीषण आग से लाखों का नुकसान

मेरठ (हि.स.)।मवाना में दो चिकन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग से रेस्टोरेंट का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में अटोरा रोड पर सलीम की आसिफ चिकन प्वाइंट और कल्लू का कल्लू चिकन प्वाइंट नाम से रेस्टोरेंट है। दोनों चिकन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों रेस्टोरेंट में आग से फर्नीचर समेत लगभग आठ लाख रुपये का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर दोनों रेस्टोरेंट संचालक मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आसिफ चिकन रेस्टोरेंट में आग लगी। इसके बाद आग ने कल्लू चिकन रेस्टोरेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। मवाना इंस्पेक्टर अजय कुमार और चौकी प्रभारी अवधेश भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular