पीलीभीत (हि.स.)। सुनगढ़ी थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने दो मृत व्यक्तियों के नाम मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। मामले संज्ञान में आने के बाद क्षेत्राधिकारी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
सुनगढ़ी पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्रवाई के लिए एक-एक लाख का मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। इसमें मोहल्ला नई बस्ती निवासी शिशुपाल जिसकी मौत दो साल पहले कोर्णाक में हो चुकी है। उनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई हुई है। वहीं, पास रहने वाले एक सख्स की आठ माह पूर्व हल्द्वानी में मौत हो चुकी है, जिनके नाम पर एक लाख का मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई थी।
इस कारनामे के बाद पुलिस महकमे में सुनगढ़ी पुलिस की फजीहत हो रही है। इसको लेकर क्षेत्राधिकारी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विक्रान्त/राजेश तिवारी
