Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदो बसों में भीषण टक्कर, 40 मरे; 78 घायल

दो बसों में भीषण टक्कर, 40 मरे; 78 घायल

इंटरनेशनल डेस्क

सेनेगल। मध्य सेनेगल में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 78 अन्य लोग घायल हो गए है। बता दें कि मध्य सेनेगल में दो बस आमने-सामने से टकरा गई। जिसकी वजह से दोनों बसों में सवार कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मैकी सॉल ने बताया कि सड़क हादसा कैफरीन क्षेत्र के गनीबी गांव में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में कम से कम 40 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मैं गनीबी में आज हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति ने तीन दिनों का शोक घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वह सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि सड़क हादसा राष्ट्रीय सड़क संख्या-1 पर हुआ। सरकारी वकील के मुताबिक, सार्वजनिक बस का टायर पंक्चर होने की वजह से दूसरी बस से जाकर टकरा गई। जिसकी वजह से बस पलट गई। इस हादसे में 78 लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों, खराब कारों और ड्राइवरों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने के कारण पश्चिम अफ्रीकी देश में नियमित रूप से दुर्घटनाएं होती हैं। साल 2017 में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 25 लोग मारे गए थे।

यह भी पढें :  Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

दो बसों में भीषण टक्कर, 40 मरे; 78 घायल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular