Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचदो बसों की आमने सामने टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

दो बसों की आमने सामने टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

बहराइच । रात्रि लगभग 09:30 बजे जरवल रोड थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबे के पास लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस नम्बर UP77 T 4397 व गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस नम्बर UP81 DT 1115 की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बसों के चालकों सहित कुल 09 लोग घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को बस के अंदर से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों बसों के चालक वह एक यात्री की मृत्यु हो गई। दो घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए हायर सेन्टर रिफर किया गया है जबकि शेष अन्य 04 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में किया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बसों को सडक से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

दुर्घटना में घायल एवं मृत व्यक्तियों के नाम पता इस प्रकार हैं:-

  1. हनीफ पुत्र अब्दुल हक निवासी सिरौला थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच।
  2. विजय शंकर पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी देदूभार थाना मटेरा जनपद बहराइच।
  3. प्रदुम्न तिवारी पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी लालापुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
  4. प्रदीप यादव पुत्र तिलकराम यादव निवासी बेदूभार थाना मटेरा जनपद बहराइच।
  5. इलाज के लिए हायर सेन्टर रिफर लोगों का नाम पता
  6. हिमाँशु दूबे पुत्र देवेन्द्र नाथ निवासी रमचेरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
  7. प्रखर दूबे पुत्र देवेन्द्र नाथ निवासी रमचेरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

  1. दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का नाम पता
  2. शिवनाथ शुक्ला पुत्र पप्पू शुक्ला निवासी माझा तरहट थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
  3. आकाश तिवारी पुत्र राम राखन निवासी भगहर बुलंद थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
  4. रोडवेज बस नम्बर UP77 T 4397 का चालक रामचंद्र पुत्र अज्ञात पता अज्ञात।
RELATED ARTICLES

Most Popular