Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल

 दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल

मेरठ(हि.स.)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव में मुखबिरी के शक में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कई लोगों को हिरासत में लिया है।

मैनापूठी गांव में गुलफाम मास्टर और रियासत पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के रियासत, सोनू, इंसान, गुल्लू, साहिल और इरशाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली पर पटाखे बेचने पर पुलिस से मुखबिरी के शक में यह संघर्ष हुआ। सरूरपुर इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular