Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दो पक्षों में मारपीट,घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

 दो पक्षों में मारपीट,घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना कूरेभार के ग्राम साधौभारी गाँव में दो पक्षों में मार पीट हो गयी। जिसमें एक बुजुर्ग को गम्भीर चोट लग गयी। इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कूरेभार के ग्राम साधौभारी गाँव में रविवार की सुबह गाय बांधने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। वे आपस में पट्टीदार हैं जिसमें मघ्धू राम ( 70 ) मारपीट के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल सुलतानपुर में उनकी मृत्यु हो गयी । पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर बनाम अमरनाथ पुत्र जवाहर लाल , विश्वनाथ पुत्र जवाहर लाल , जवाहर लाल पुत्र भभूति ,राजवती पत्नी अमरनाथ समस्त निवासी ग्राम साधौभारी पंजीकृत कर सभी नामजद आरोपित की गिरफ्तार कर लिया है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular