Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ(हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रक्षामंत्री सिंह का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने स्वागत किया।

रक्षामंत्री एयरपोर्ट से सीधे ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गये। कार्यक्रम के बाद वह 5-ए कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे कॉल्विन कॉलेज ग्राउंड पर 1449.68 करोड़ रुपये की लागत के 353 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शाम 5:30 बजे डिवाइन हॉस्पिटल विराज खंड गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular