Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलदो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका वाड्रा

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका वाड्रा

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यहां पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के लिए प्रियंका वाड्रा पहुंची है। अमौसी एयरपोर्ट से सीधे पार्टी कार्यालय जायेंगी। यहां पर पार्टी के पदाधिकािरयों व नेताओं से मुलाकात करेंगी। बताया कि प्रियंका शुक्रवार व शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में लगातार पदाधिकारियाें के साथ बैठक करेंगी। इनमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने का कार्यक्रम है। इसके तहत राज्य चुनाव समिति की बैठक कर आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी। हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलावार समीक्षा भी की जायेगी। सबसे खास बात यह है कि संभावित उम्मीदवारों के नामों के अलावा अन्य मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular