Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले, अजय सेठ को मिला बर्रा थाने...

दो थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले, अजय सेठ को मिला बर्रा थाने का चार्ज

कानपुर (हि.स.)। कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण इलाके में आने वाले बर्रा व किदवई नगर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बर्रा थाने की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त ने कोरोना सेल प्रभारी व तेज तर्रार इंस्पेक्टरों में शुभार अजय कुमार सेठ को सौंपी है।

पुलिस आयुक्त असीम अरूण ने जनपद के दक्षिण इलाके में आने वाले दो थानों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बर्रा थाना की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर हरमीत सिंह को किदवई नगर थाने का चार्ज सौंपा गया है जबकि उनकी जगह अनुभवी व काफी तेज तर्रार इंस्पेक्टर में शामिल अजय कुमार सेठ को बर्रा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दिनों अजय सेठ कोरोना सेल प्रभारी की कार्यभार देख रहे थे। वहीं किदवई नगर थाना की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कुमार सिंह को कानपुर आउटर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular