Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो थाना क्षेत्रों में लूट की वारदात, बदमाश फरार

दो थाना क्षेत्रों में लूट की वारदात, बदमाश फरार

बागपथ(हि.स.)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी बदमाश भागने में सफल हो गये। एसपी ने जांच के साथ लूटेरों को पकड़ने के निर्देश दिये है। साथ ही सभी डयूटी पुलिस कर्मीयों को अपनी डयूटी पर सतर्क रहने के लिए कहा है।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचा के बल पर एक रिक्शा चालकर को लूट लिया। रिक्शा चालक को ईंख के खेत में बंधकर उसके पास से सभी नकदी लूटकर ले गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कस्बा किठौर (मेरठ) निवासी भरत ने बागपत पुलिस को अपने साथ हुई लूट की जानकादी दी है। बताया कि उसका बीएफ आइएल कार्यालय बड़ौत में है। वह अग्रवाल मंडी टटीरी, निबाली, अहमद शाहपुर पदड़ा में रुपये का कलेक्शन करके ग्राम बसौद में बाइक से जा रहा था। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाश ग्राम बसौद की ओर से आए। बदमाशों ने बाइक रुकवाकर उससे बैग छीनते हुए सड़क किनारे धक्का दे दिया। बदमाशों ने उसे 2.30 लाख रुपये की नकदी लूटी। इतना ही नहीं बदमाश बाइक लाक कर चाबी लेकर बसौद की ओर फरार हो गए। एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, क्राइम ब्रांच की सर्विलांस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

सचिन/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular