प्रयागराज (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं. 05074/05073 टनकपुर-सिंगरौली (सप्ताह में 03 दिन) एवं 05076/05075 टनकपुर-शक्तिनगर (सप्ताह में 04 दिन) विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों की रीस्टोरेशन की प्रारम्भिक तिथि में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा के अनुसार रीस्टोरेशन की संशोधित तिथि के अंतर्गत गाड़ी 05074 टनकपुर-सिंगरौली प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 26 जुलाई के स्थान पर 02 अगस्त तथा गाड़ी 05076 टनकपुर-शक्तिनगर प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 27 जुलाई के स्थान पर 03 अगस्त से रीस्टोर होगी।
इसी प्रकार गाड़ी 05073 सिंगरौली-टनकपुर प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 27 जुलाई के स्थान पर 03 अगस्त से तथा गाड़ी 05075 शक्तिनगर-टनकपुर प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 28 जुलाई के स्थान पर 04 अगस्त से रीस्टोर होगी।
