Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो गो-तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

दो गो-तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

नोएडा। जिला गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, फिलहाल उन्हें सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 पुलिस उपायुक्त तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी में रहने वाले दो बदमाश जिसान एवं वसीम पर गौ हत्या के मामले में सूरजपुर थाना में मुकदमा दर्ज है। रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। 
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर भागने का प्रयास किया, जिसमे सूरजपुर थाना में तैनात एक उप निरीक्षक भी घायल हो गए है। जवाबी कार्रवाई में जीसान और वसीम के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी को और दोनो बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular