Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

गाजीपुर (हि.स.)। जनपद के शेखपुर फोर लेन हाईवे पर आज सुबह ब्रेजा और अर्टिगा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा चला रहे श्याम सुंदर प्रजापति ने पेट्रोल लेने के लिए गलत लेन से हाईवे पर गाड़ी घुमा दी। तभी वाराणसी की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने आर्टिगा में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ब्रेजा कार चला रहे मुबारक अली, मिंटू सिंह तथा महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह घायल हो गए। वही अर्टिगा में सवार सरित, सुशीला, निशा,नीतू गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अर्टिगा चालक श्याम सुंदर प्रजापति की मौत हो गयी। बृजमनगंज के घायल थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने घर बनारस के चौबेपुर आए हुए थे और महाराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही आर्टिगा से उनकी कार की टक्कर हो गई। मृतक श्याम सुंदर के रिश्तेदार राजन प्रजापति ने बताया कि श्याम सुंदर एमपी से अपने गांव आए हुए थे और कान के इलाज हेतु जंगीपुर से आ रहे थे। उनके साथ कुछ महिलाएं भी थीं। तभी सामने से आ रही ब्रेजा से उनके कार की टक्कर हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। डॉ एसपी चौधरी ने बताया कि सात घायलों में से एक दो लोगों को छोड़कर सभी गंभीर हैं। अधिकतर ऐसे हैं जिनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। कुछ के सिर में भी चोट आई है।

श्रीराम जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular