Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दो खनन माफियाओं की 4.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 दो खनन माफियाओं की 4.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जालौन (हि.स.)। माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के दो खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनकी चार करोड़ 62 लाख की संपति कुर्क की है।

क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ उमेश पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व टीम और माधौगढ़ पुलिस ने माफिया दीपक, सचिन यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। संपत्ति में 10 ट्रक और एक स्कार्पियों वाहन शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इन लोगों ने अपराधिक तरीके से अपने और परिवार के नाम संपत्ति बना ली थी।

विशाल /दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular