राज्य डेस्क
पटना। बिहार में लाख कवायद के बाद भी बदमाशों का दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देना जारी है। शुक्रवार को बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पिस्टल से लैस बदमाशों ने एक साथ दो आभूषण दुकानों में घुसकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों के हाथ 25 लाख के गहने और नगद लगे हैं। इस दौरान फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके से बदमाशों की एक पिस्टल और कई खोखे भी बरामद हुए हैं। बेतिया के धनहा थाना के तमकुहवा टांड में स्थित दोनों आभूषण की दुकानें अगल बगल हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने एक साथ दोनों दुकानों में धावा बोला। दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल निकाल लिये और दुकानदार को धमकाकर लूटपाट शुरू कर दी।
इस दौरान दुकानदार को धमकाने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। बेखौफ बदमाश इस दौरान आराम से लूटपाट करते रहे और दुकान से निकलने के बाद भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर धनहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की एक पिस्टल और खोखा बरामद किया है। आशंका है कि हड़बड़ी में पिस्टल गिर गई थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुकान से 20 लाख की लूट हुई है। हालांकि दुकानदार के अनुसार लूट का आकलन किया जा रहा है। अभी हाल में ही पड़ोसी जिलों सीवान और दरभंगा में भी लूट की दो बड़ी वारदातें हुई थीं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
