लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार लगातार प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दो और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इससे पहले 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।
पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार जिन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है उनमें डीजीपी मुख्यालय में तैनात आईपीएस ध्रुवकांत ठाकुर को उप्र पुलिस सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का एडीजी बनाया गया है। प्रतीक्षारत विजय सिंह मीना को विशेष जांच प्रकोष्ठ का एडीजी बनाया गया है।
दीपक वरुण
