Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो अपराधी दुराचारी घोषित, हिस्ट्रीशीट खुली

दो अपराधी दुराचारी घोषित, हिस्ट्रीशीट खुली

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर दो अपराधियों को दुराचारी घोषित किया गया है। इसके साथ ही इनके आपराधिक इतिहास के अनुसार ए प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोल दी गयी है। ये दोनों गुलरिहा थाना क्षेत्र के हैं।

इन अपराधियों में आशीष प्रजापति उर्फ छोटू प्रजापित पुत्र अच्छेलाल प्रजापति, निवासी झुगिया बाजार और राजकरन निषाद पुत्र राममिलन निषाद, निवासी हरसेवकपुर नं. 02 दहला टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट, एससीएसटी एक्ट, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट जैसी दर्जन भर गंभीर धाराएं हैं।

डा. आमोदकांत/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular