Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो अपराधियों की लाखों की संपत्ति जिला प्रशासन ने किया कुर्क

दो अपराधियों की लाखों की संपत्ति जिला प्रशासन ने किया कुर्क

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो लोगों के  सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
केराकत थाना क्षेत्र निवासी शातिर अपराधी शुभम सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी बीरमपुर थाना केराकत के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम मे अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति में एक घर व एक बाइक अनुमानित कीमत 4 लाख 65 हजार रुपये, को पुलिस व तहसीलदार केराकत की मौजूदगी में गुरुवार को कुर्क करते हुए सील कर दिया। 
इसी क्रम में बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्कर पंकज सिंह पुत्र राजपत सिंह निवासी बेलहटा थाना बक्सा की लगभग 0.323 हे0 कृषि भूमि अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा के तहत कुर्क के आदेश की मुनादी कराते हुए जब्त की गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular