Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 49 मोबाइल व दो बोलेरो बरामद

दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 49 मोबाइल व दो बोलेरो बरामद

जौनपुर(हि. स.)।शहर कोतवाली थाना अंतर्गत स्वाट व संर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से चोरी की दो बोलेरो, 46 मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस नकदी व अन्य सामान बरामद किया है।इनमें एक महिला चोर भी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय शाहनी द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत डाॅ. संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि चेकिंग व गश्त में मानिक चौक पर थे। इसी दौरान प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी सर्विलांस भी अपनी टीम के साथ आ गये और मुखबिर की सूचना पर राजा साहब के पोखरा के पास से दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों चोर चोरी की बोलेरो से चोरी का सामान लेकर जा रहे थे कि रास्ते में गिरफ्तारी हो गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर सिपाह चौकी क्षेत्र से अन्य सामान बरामद हुआ। चोरी की बोलेरो गौराबादशाहपुर व सरायमीर से चोरी की गई है।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुध्द आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त में शनि उपाध्याय निवासी ग्राम स्यादा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ व एक महिला चोर शामिल हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु स्वाट टीम,सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इसने एक बोलेरो सिपाह चौकी क्षेत्र से बरामद किया गया है।इनका संगठित अपराधी चोरों का गिरोह है, इनमें एक महिला भी शामिल है। उनके पास से 49 मोबाइल तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। यह रात को रेकी कर लोगों के घरों को निशाना बनाते थे।इनके अन्य साथियों की तलाश के लिए टीम बना दी गई है। यह आजमगढ़ के रहने वाले हैं।यह मुख्यत: सुल्तानपुर ,जौनपुर, आजमगढ़ ,बनारस आदि क्षेत्रों में सक्रिय थे। यह अंतर्जनपदीय चोरों का गैंग है । अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular